in

सोजत: न्यायिक अधिकारी ने किया उप कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण, बंदियों से संवाद कर पेयजल, स्वच्छता, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी।

सोजत सिटी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती रेखा रानी ने उप कारागृह, सोजत का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागृह की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बंदियों से सीधा संवाद किया तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उप कारागृह में कुल 47 बंदी निरुद्ध पाए गए, जो सभी विचाराधीन प्रकरणों में बंद हैं। न्यायिक अधिकारी ने बंदियों से बातचीत कर पीने के लिए स्वच्छ पानी, स्नान एवं कपड़ों की धुलाई के लिए पर्याप्त पानी, व्यक्तिगत स्वच्छता सामग्री तथा कपड़े धोने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही रसोईघर, बैरकों एवं शौचालयों की स्थिति और साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान न्यायिक अधिकारी ने यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया कि कोई भी बंदी अधिवक्ता के अभाव में अपने कानूनी अधिकारों से वंचित न रहे। उन्होंने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी देते हुए बताया कि पात्र बंदी कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही ऐसे बंदियों के संबंध में भी जानकारी ली गई, जिनकी जमानत स्वीकृत होने के बावजूद वे कारागृह में निरुद्ध हैं।

न्यायिक अधिकारी ने बंदियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया। वहीं नवागंतुक बंदियों से संवाद कर अपराध के समय उनकी आयु के संबंध में जानकारी ली। इसके अतिरिक्त बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण, नियमित चिकित्सा सुविधाओं एवं मेडिकल इमरजेंसी की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान उप कारागृह के जेल उपकारापाल धर्मपाल डूडी, पैनल एडवोकेट पवन दवे, मुकेश जांगिड़, सांवल प्रभात व्यास सहित जेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: माली समाज ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि, भारत रत्न से सम्मानित करने की उठी आवाज।

वेनाराम गुर्जर बगड़ी पंचायत समिति के उप प्रधान निर्वाचित घोषित,विजय उम्मीदवारों का जुलूस निकाला गया ।