in

जलसेवा की मिसाल: भामाशाह महेंद्र राठौड़ ने 10 ट्यूबवेलों का किया शुभारंभ, संत श्री वचनाराम जी महाराज के सानिध्य में हुआ लोकार्पण।

सोजत सिटी। शहर में पेयजल समस्या के समाधान और आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘आओ गांव चले अभियान (जल ही जीवन है)’ के तहत सोजत के भामाशाह एवं समाजसेवी महेंद्र राठौड़ ने बुधवार को संत श्री वचनाराम जी महाराज के पावन सानिध्य में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 10 ट्यूबवेलों का विधिवत शुभारंभ किया। भामाशाह की इस जनसेवा पहल से शहरवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि शहर के 15 वार्डों में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महेंद्र राठौड़ ने 15 ट्यूबवेल खुदवाने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प के तहत सभी 15 ट्यूबवेल तैयार करवाए जा चुके हैं। बुधवार को इनमें से 10 ट्यूबवेलों का शुभारंभ किया गया। शेष ट्यूबवेलों से भी आमजन को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल जारी है।

कार्यक्रम संत श्री वचनाराम जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धा, उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर महेंद्र राठौड़ ने कहा कि जल ही जीवन है और आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना ही सच्ची जनसेवा है। सोजत के प्रत्येक वार्ड में विकास एवं जनहित के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

इन 10 स्थानों पर ट्यूबवेलों का हुआ शुभारंभ…

1. नवचौकिया – बलेश्वर महादेव मंदिर।
2. मेहरों का बास – हाड़िया कुआं।
3. चौधरी का बास – पाली दरवाजा।
4. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सोजत।
5. जय अंबे कॉलोनी।
6. नरसिंहपुरा – राधा-कृष्ण मंदिर के पीछे।
7. चौधरियों का बास – सीरवी समाज भवन के पास।
8. जीनगर समाज की हथाई के पास।
9. आचार्यों का बास।
10. मस्जिद के पीछे – बिलाड़िया गेट के पास।

गणमान्य जनप्रतिनिधियों,नागरिकों एवं वार्डवासियों की रही उपस्थिति…

इस अवसर पर भामाशाह महेंद्र राठौड़, नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश पवार, गौपुत्र दिनेश मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, खुशवीर सिंह बागोल, दिनेश चौहान (DPS), सुनील टांक, मोहित मेवाड़ा, दिनेश आसेरी, जितु महाराज, राहुल मेवाड़ा, हेमंतनाथ योगी, रमेश मेवाड़ा, प्रशांत जैन, रामदेव भाटी, दिनेश खींची, चेतन मेवाड़ा, विनोद खींची, हारुन खान, विक्रम मेवाड़ा, पार्षद बबलू नरेश, पार्षद अमजद खान, पार्षद चपालाल खोरवाल, पार्षद राहुल राठौड़, योगेश कुमार कच्छवाह, पदमचंद टांक, रिक्षी बोराणा, कन्हेलाल गुप्ता, यारू खान, रामलाल जागिड़,जवरीलाल बौराणा,मुरलीधर जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

भामाशाह महेंद्र राठौड़ की इस पहल को शहर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनसेवा की भावना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक के निर्णयों पर व्यापारियों के लिए आउटरीच कार्यक्रम कल 

सोजत: रात 11 से सुबह 6 बजे तक रोडवेज बसों का सोजत बस स्टैंड पर ठहराव अनिवार्य करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।