in

सरगरा समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान, शिक्षा और सामाजिक सुधार के लिये दाती महाराज के सानिध्य मे लिया संकल्प।

सोजत सिटी। सरगरा समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरगरा समाज एजुकेशन सोसायटी, सोजत पट्टी के तत्वावधान में सरगरा समाज छात्रावास भवन में सम्मान समारोह एवं दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। परम पूज्य श्री दाती महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित समारोह में राजस्थान के नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव-2026 में निर्वाचित समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

शिक्षा और नशामुक्ति पर दिया जोर…

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दाती महाराज ने समाजबंधुओं से शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने, युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने तथा सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध करवाना समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। समाज की प्रगति तभी संभव है, जब प्रत्येक परिवार शिक्षा के महत्व को समझे और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास करे।

105 प्रतिभाओं को कर चुके हैं सम्मानित…

समारोह में दाती महाराज की समाज के प्रति शिक्षा एवं प्रतिभा प्रोत्साहन की पहल को भी याद किया गया। उल्लेखनीय है कि उनके द्वारा पूर्व में सरगरा समाज की 105 प्रतिभाओं को सम्मानित कर लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा चुकी है। इस पहल को समाज की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

इस अवसर पर सरगरा समाज एजुकेशन सोसायटी सोजत पट्टी के अध्यक्ष गणपतलाल सांडिया सहित सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। वहीं सरगरा समाज विकास समिति सोजत पट्टी के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश मारू, सचिव बुद्धाराम, सरगरा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल आर्य, नवनिर्वाचित सरपंच मोतीलाल देवड़ा एवं सरोज तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रतिनिधि पोपटलाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं ने भाग लिया।

सोसायटी सदस्य तेजाराम, नवनीत गेहलोत, सुरेश सुरायथा, सुरेश दोनडी, शिवदयाल चौहान, मुकेश देवड़ा एवं नरेंद्र पंवार सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन सुनील बगड़ी ने किया। समारोह के समापन पर समाजबंधुओं ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन, सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: कार्तिक पूर्णिमा पर सेवा की मिठास, सेवा मंडल ने अस्पताल व अन्न क्षेत्र में खीर,हलवा कि विशेष भोजन प्रसादी दी।

जनसेवा को समर्पित महेंद्र राठौड़ की पहल, 15 ट्यूबवेलों का निर्माण, आज संत श्री वचनाराम जी के सानिध्य मे 10 ट्यूबवेलो का होगा लोकार्पण।