सोजत। पुष्कर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मेले में देशभर की विभिन्न प्रतिभाएं अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन कर रही हैं। मेले के दौरान श्रीमाली ब्राह्मण समाज की ओर से भी प्रतिवर्ष समाज के प्रतिभावान लोगों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं स्नेह मिलन समारोह आयोजित किए जाते हैं, ताकि प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिले और वे अपनी कला को और अधिक निखार सकें।
इसी क्रम में सोजत की मात्र 10 वर्षीय बाल प्रतिभा चार्वी श्रीमाली पुत्री नीलम एवं मितेश व्यास ने अपनी अनूठी कला से सभी का ध्यान आकर्षित किया। पुष्कर में आयोजित मांडना प्रतियोगिता में चार्वी ने पारंपरिक मांडना कला का सुंदर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय पुष्कर कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र बोहरा एवं पूर्व अध्यक्ष महेंद्र दवे ने चार्वी को सम्मानित किया। अध्यक्ष महेंद्र बोहरा ने 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट कर उसका उत्साहवर्धन किया।
उल्लेखनीय है कि चार्वी विगत लंबे समय से राजस्थान की पारंपरिक मांडना कला का संग्रहण एवं प्रदर्शन कर इस विलुप्त होती जा रही लोककला को सहेजने का सराहनीय प्रयास कर रही है। इतनी कम उम्र में अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति उसका लगाव और कला के प्रति समर्पण निश्चित रूप से प्रेरणादायी है।
चार्वी की इस उपलब्धि पर पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, हैदराबाद के जसवंत व्यास, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास, उपाध्यक्ष श्यामलाल व्यास, पार्षद जोगेश जोशी, सुधीर दवे, बुढ़ायत मातर मंदिर व्यवस्था समिति के पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, वर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास, धीरेंद्र व्यास, धर्मेंद्र व्यास, चंद्रशेखर व्यास, दिनेश व्यास, मनीष व्यास, डॉ. खुशवंत, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता व्यास सहित उज्ज्वला जोशी, दमयंती, सावित्री, कुसुम, मंजू, वंदना, रीता एवं सुशीला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

