पाली । जिले में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, चोरी-नकबजनी की घटनाओं और धार्मिक स्थानों पर दान पेटियों की लूट के मामलों को लेकर पाली विधायक भीमराज भाटी ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।
https://www.instagram.com/reel/DdZD7OWupyI/?stkn=dGl3MTZsejQ4aTBz
जनहित के इन गंभीर मुद्दों को लेकर विधायक भाटी ने जिला कलेक्टर के समक्ष 18 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में विधायक ने उपखण्ड अधिकारी (कार्यपालक मजिस्ट्रेट) को औपचारिक आवेदन भेजकर अनशन स्थल पर टेंट और माइक लगाने की अनुमति मांगी है।
आवेदन में बताया गया है कि जिले में बढ़ते अपराध, संगठित अपराधी गिरोहों द्वारा मारपीट, मादक पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ भू-माफिया और बजरी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं, जिस पर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है। इन्हीं तमाम जनविरोधी और गंभीर मुद्दों के विरोध में विधायक ने अनशन का यह बड़ा कदम उठाया है।

