in

धूमधाम से हुई गणपति स्थापना, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

आरिफ गौरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर । गणेश चतुर्थी के अवसर पर क्षेत्र में गणपति स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। स्थापना से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा गणपति की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।

गणपति स्थापना के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

आयोजक राहुल अनिल मालवीया ने बताया कि गणपति महोत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह धनंजय सिंह रूपम ,सनाराम परिहार गुड़ा श्यामा ,मंजीत सिंह गुड़ा राम सिंह मनीष मेवाड़ा चिंकू कंवर रूचिका कंवर और बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली नगर निगम चुनाव: महापौर-उप महापौर चुनाव की सरगर्मी तेज, पहले दिन चार प्रत्याशियों ने लिए छह नामांकन पत्र

झंडे की रस्म के साथ ‘जश्ने गौसूलवरा’ का हुआ शानदार आगाज!