in

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: पाली जिले में द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, कुल 70.66% रहा मतदान

पाली । जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत पाली नगर निगम समेत तखतगढ़, सुमेरपुर, बाली, खुडाला-फालना और सादड़ी नगरीय निकायों में पार्षद पद के लिए मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां हर वर्ग के लोगों ने अपने मताधिकार का बढ़-चढ़कर उपयोग किया।

जिला प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान के दौरान विभिन्न चरणों में मतदाताओं का उत्साह लगातार बढ़ता हुआ नजर आया:

प्रातः 10 बजे तक: पाली नगर निगम में 19.14%, तखतगढ़ में 32.17%, सुमेरपुर में 26.23%, बाली में 23.61%, खुडाला-फालना में 26.78% और सादड़ी में 26.89% मतदान दर्ज किया गया।

दोपहर 1 बजे तक: पाली नगर निगम में 42.17%, तखतगढ़ में 57.87%, सुमेरपुर में 52.16%, बाली में 49.89%, खुडाला-फालना में 53.65% तथा सादड़ी में 53.17% मतदान हुआ।

दोपहर 3 बजे तक: पाली नगर निगम में 56.09%, तखतगढ़ में 66.12%, सुमेरपुर में 62.89%, बाली में 59.98%, खुडाला-फालना में 62.63% और सादड़ी में 60.97% वोटिंग हुई।

सायं 6 बजे तक (कुल अंतिम रुझान): पाली नगर निगम में 70.94%, तखतगढ़ में 72.04%, सुमेरपुर में 71.66%, बाली में 68.86%, खुडाला-फालना में 72.44% तथा सादड़ी में 66.42% मतदान के साथ इन सभी क्षेत्रों का कुल औसत मतदान 70.66 प्रतिशत दर्ज किया गया।

राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी प्रशासनिक टीम और पुलिस बल की मुस्तैदी से मतदान प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है, जिसके नतीजे 14 सितंबर को मतगणना के बाद सामने आएंगे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेक करती स्लीपर बस ने बाइक सवार महिला को कुचला, इलाज के दौरान मौत