in

बगड़ी नगर में पर्यूषण पर्व की धूम: जैन मंदिर में सजी भव्य आंगी, उमड़े श्रद्धालु

आरिफ गौरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर। जैन धर्मावलंबियों के सबसे बड़े पर्वों में शुमार अष्ट दिवसीय पर्यूषण महापर्व कस्बे में अटूट आस्था, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के छठे दिन स्थानीय जैन मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए, जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया है।

जैन समाज के सुरेश सेठिया ने बताया कि पर्यूषण पर्व के छठे दिन श्रद्धालुओं ने प्रातःकाल विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान के समक्ष क्षेत्र में सुख-शांति और आत्म कल्याण की कामना की। इस दौरान आदिनाथ (आदेश्वर) भगवान एवं शांतिनाथ भगवान की प्रतिमाओं पर मनोहारी एवं भव्य आंगी की रचना की गई। आकर्षक आंगी के दर्शन कर मंदिर पहुंचे श्रावक-श्राविकाओं ने धर्म लाभ लिया।

पर्व के तहत इन दिनों जैन समाज के लोग संयम, अहिंसा, तप, त्याग, ज्ञान, दर्शन और चारित्र की साधना में लीन हैं। प्रतिदिन मंदिरों में सामूहिक पूजा-पाठ, प्रतिक्रमण एवं आत्मचिंतन के कार्यक्रम हो रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक बना हुआ है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री गणेश चतुर्थी को लेकर सोजत में जबरदस्त उत्साह, गली-गली सजे गणपति पंडाल।

बगड़ी नगर: रूणेचा से पैदल यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं का हुआ भव्य स्वागत, गूंजे बाबा रामदेव जी के जयकारे