सोजत। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दास मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गौपुत्र सेना सोजत द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 11 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया।
शिविर मे रक्तवीर थे – निलेश मेवाडा,मोहन जाट मनीश माथुर, इम्तियाज़ अली,, दिपक,हितेश सेवग, प्रवीण, सुनिल टाक , टिकम चद, पुनित दवे,देवाराम लाहोर
गौपुत्र सेना राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार मेवाड़ा, रवी मेवाडा ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। रक्तदान एक सामाजिक सेवा है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
शिविर के दौरान गौपुत्र सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
शिविर मे सोजत के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राजेश जी गुप्ता, डॉ प्रकाश जी सीरवी, भगाराम जी जयपाल नवरतन जी व्यास का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर गौपुत्र सेना राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार मेवाड़ा, गौपुत्र सेना पाली जिला उपाध्यक्ष रवि मेवाड़ा, गौपुत्र सेना पाली जिला संगठन महामंत्री दिनेश चितारा, सुनील टाक,खुशवीर सिंह बागोल,सहित अन्य कार्यकर्ता एवं रक्तवीर मौजूद रहे।
गौपुत्र सेना ने सभी 11 रक्तवीरों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी साथियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।


