in

पाली नगर निगम चुनाव 2026: महापौर पद की संवीक्षा पूरी, मैदान में डटीं 6 महिला प्रत्याशी; शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय

पाली (राजस्थान)। नगर निगम आम चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच महापौर (Mayor) पद के लिए गुरुवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और नियमानुसार संपन्न हुई। निर्वाचन विभाग की कड़ी जांच के बाद महापौर पद के लिए मैदान में उतरीं सभी 6 महिला प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। गुरुवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया, जिससे फिलहाल मुकाबला षट्कोणीय नजर आ रहा है।

10 नामांकन पत्रों की हुई जांच

नगर निगम के रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि महापौर पद के लिए कुल 6 महिला प्रत्याशियों की ओर से 10 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए थे। गुरुवार को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी पत्रों की गहनता से संवीक्षा की गई। जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए हैं।

ये 6 प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में:

* राजबाला हिंगड

* सुमित्रा जैन

* पुष्पा

* नमिता बुबकिया

* कुसुम सोनी

* रशीदा बानो

शुक्रवार 3 बजे के बाद आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी (पाली) विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि अभ्यर्थियों के पास शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लेने का अवसर रहेगा। जो प्रत्याशी समय सीमा समाप्त होने के बाद भी मैदान में टिके रहेंगे, उन्हें निर्वाचन विभाग द्वारा तुरंत प्रभाव से चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।

पार्षद प्रत्याशियों को चुनावी खर्च का ब्योरा देने के सख्त निर्देश

प्रशासन ने चुनाव लड़ चुके सभी पार्षद पद के अभ्यर्थियों को भी कड़ा संदेश जारी किया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रचार-प्रसार के दौरान प्रयुक्त वाहनों, लाउडस्पीकर, एम्पलीफायर, पोस्टर, बैनर, कटआउट और होर्डिंग्स पर हुए समस्त व्यय का विवरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र अति शीघ्र प्रस्तुत करें।

संवीक्षा प्रक्रिया के दौरान विशेषाधिकारी (निर्वाचन) चौधरी बिरजू गोपाल, उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी, तहसीलदार सुनील कुमार, तहसीलदार (निर्वाचन) नेहा चौधरी, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर गौपुत्र सेना ने करवाया रक़्तदान शिवीर -11 रक्तवीरों ने किया रक्तदान।