in

सोजत: पेंशनरों को दी बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की जानकारी – SBI शाखा प्रबंधक ने जीवन प्रमाण पत्र, KYC और साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके।

सोजत सिटी। पेंशनर समाज भवन शाखा में संस्था अध्यक्ष लालचंद मोयल के नेतृत्व में बैंक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सुरजन कुमार मीणा ने पेंशनरों को बैंकिंग सेवाओं, जीवन प्रमाण पत्र और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

शाखा प्रबंधक मीणा ने बताया कि पेंशनरों को प्रत्येक वर्ष नवंबर माह में जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना होता है। अब यह प्रक्रिया Jeevan Pramaan App, SBI के Video Life Certificate अथवा नजदीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से डिजिटल रूप से घर बैठे भी की जा सकती है।

उन्होंने साइबर ठगी से सावधान करते हुए कहा कि बैंक कभी भी फोन पर OTP, CVV, पासवर्ड अथवा KYC अपडेट के नाम पर गोपनीय जानकारी नहीं मांगता। किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने पेंशनरों से आधार, मोबाइल नंबर और पैन कार्ड को बैंक खाते से लिंक रखने, खाते में नॉमिनी अवश्य जोड़ने तथा फॉर्म 15H समय पर जमा कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि पेंशन स्लिप और फॉर्म-16 अब YONO एवं SBI की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

पेंशनरों की समस्याओं का किया समाधान

शिविर के दौरान पेंशनरों ने बैंकिंग से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं सवाल रखे, जिनका शाखा प्रबंधक मीणा ने समाधान करते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय से सेवानिवृत्त हुए सीनियर नर्सिंग ऑफिसर दिलीप व्यास द्वारा पेंशनर समाज की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी, फौजी अशोक सेन, डॉ. रशीद गौरी, शंकर लाल पारीक, यसवंत महावर, एडवोकेट जुगल किशोर दवे, ईश्वर दास पुरुषवाणी, शिवलाल जोशी, झूमर लाल गर्ग, महेन्द्र माथुर, मोहम्मद यासीन खरादी सहित बड़ी संख्या में पेंशनर एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव डॉ. रामस्वरूप भटनागर ने किया, जबकि आभार संस्था अध्यक्ष लालचंद मोयल ने व्यक्त किया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत के धाकड़ी क्षेत्र में शाम 4:30 बजे झमाझम बारिश शुरू! तेज उमस से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना।

सोजत: आसमान में छाए बादल बरसे, लगभग 15 से 20 मिनट तक हुई झमाझम बारिश।