in

सोजत: क्लस्टर स्तरीय विज्ञान मेले में सोजत मॉडल स्कूल का दबदबा, तीन वर्गों में प्रथम स्थान।

सोजत सिटी। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय, सोजत में 17 सितंबर 2026 को क्लस्टर-12 स्तरीय विज्ञान मेला 2026 का आयोजन उत्साह एवं वैज्ञानिक वातावरण के साथ किया गया। विज्ञान मेले में क्लस्टर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सीनियर मॉडल, जूनियर मॉडल, सीनियर क्विज एवं जूनियर क्विज सहित विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्जुन लाल चौधरी, प्रधानाचार्य, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सिसरवादा तथा ऑब्जर्वर महेंद्र इनाणिया, प्रधानाचार्य, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय जैतारण की उपस्थिति में हुआ। आयोजन की व्यवस्थाओं का संचालन विद्यालय के संस्था प्रधान हेमन्त आसेरी के निर्देशन में किया गया।

विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक मॉडल एवं नवाचार आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिनमें विज्ञान एवं तकनीक के व्यावहारिक उपयोग, समस्या समाधान तथा रचनात्मक सोच को प्रदर्शित किया गया। वहीं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के वैज्ञानिक ज्ञान, त्वरित सोच, तार्किक क्षमता एवं सामान्य विज्ञान की समझ का परीक्षण किया गया। मॉडल प्रदर्शन एवं क्विज दोनों गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के परिणामों में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय सोजत ने चार वर्गों में से तीन में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी—

सीनियर मॉडल: आशीष चौधरी — SVGMS Sojat

जूनियर मॉडल: कनक कुमारी लोहार — SVGMS Pindwara

सीनियर क्विज: हर्षिता — SVGMS Sojat

जूनियर क्विज: कनिका राजपुरोहित — SVGMS Sojat

इन सभी प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहाँ वे क्लस्टर-12 का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय के संस्था प्रधान हेमन्त आसेरी ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, तार्किक चिंतन, टीम भावना और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने राज्य स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कांग्रेस में बगावत पर बड़ा एक्शन: पाली में पूर्व चेयरमैन प्रदीप हिंगड़, ब्लॉक अध्यक्ष और बागी निर्दलीय प्रत्याशी समेत 4 नेता 6 साल के लिए निष्कासित 

गौपुत्र सेना सोजत सिटी द्वारा 20 दिवसीय गौसेवा रेडियम टैग अभियान चलाया गया।