in

सोजत: भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन।

सोजत सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सोजत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उमंग के साथ जन्मदिन समारोह मनाया। बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए मिठाई बांटी और जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। मंदिर परिसर में “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व पाली जिला महामंत्री मोहन जाट, सोजत भाजपा मंडल महामंत्री हीरालाल काठैड, मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंवार, पवन दवे, डॉ. महेश सोनी, राकेश भटनागर, मदन मोदी, राजेंद्र शर्मा, नरपतसिंह राव, विनीत, जवरीलाल बौराणा, राजू सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बीजागुड़ा में बाबा रामदेवजी का वार्षिक मेला भरा

सोजत: नगरपालिका चुनाव 2026- नाम वापसी की समय सीमा खत्म, अध्यक्ष पद की रेस में तीनों प्रत्याशी डटे रहे।