in

सोजत: विद्यालय में विद्यार्थियों को 4-बिन कचरा पृथक्करण की दी जानकारी, दिलाई स्वच्छता शपथ।

सोजत। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका सोजत की ओर से स्थानीय विद्यालय में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं कचरे के स्रोत स्तर पर ही पृथक्करण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

नगर पालिका टीम ने विद्यार्थियों को 4-बिन कचरा पृथक्करण व्यवस्था समझाते हुए गीला, सूखा, घरेलू हानिकारक एवं अन्य प्रकार के कचरे को निर्धारित बिन में अलग-अलग डालने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को अपने घर एवं विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरे को इधर-उधर नहीं फेंकने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पालिका की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से स्वच्छता एवं उचित कचरा प्रबंधन का संदेश आमजन तक पहुंचाना रहा।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: नगरपालिका चुनाव 2026- नाम वापसी की समय सीमा खत्म, अध्यक्ष पद की रेस में तीनों प्रत्याशी डटे रहे।

पाली: हौद में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम