in

सोजत: नगरपालिका चुनाव 2026- नाम वापसी की समय सीमा खत्म, अध्यक्ष पद की रेस में तीनों प्रत्याशी डटे रहे।

श्रीमती किर्ति तंवर, श्री बालमुकुंद गेहलोत और श्रीमती ऐश्वर्या सांखला के बीच होगा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला; 21 सितंबर को होगा फैसला।

 

सोजत सिटी। नगरपालिका चुनाव 2026 के तहत शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। शहरवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुके प्रत्याशियों में से कोई अपना नाम वापस लेता है या तीनों प्रत्याशी मैदान में कायम रहते हैं।

नाम वापसी की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद, सोजत रिटर्निंग अधिकारी नगर पालिका सोजत एसडीएम श्री रवि प्रकाश से प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की अवधि तक किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया इस लिए अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई। सोजत नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले तीनों प्रत्याशियों चुनाव मैदान में डटे रहेगे।

अब अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की श्रीमती किर्ति तंवर, कांग्रेस के श्री बालमुकुंद गेहलोत और निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती ऐश्वर्या सांखला के बीच मुकाबला होगा।

21 सितंबर को होगा अध्यक्ष पद का फैसला

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब सभी की निगाहें 21 सितंबर पर टिक गई हैं। इसी दिन नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी और सोजत नगरपालिका को नया अध्यक्ष मिलेगा।

गौरतलब है कि 40 वार्डों वाली सोजत नगरपालिका के चुनाव परिणाम में भाजपा ने 24 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 10 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 6 वार्डों में जीत मिली है।

अब अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्षदों का रुख किस ओर जाता है, यह 21 सितंबर को स्पष्ट होगा। फिलहाल शहर में अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और राजनीतिक गलियारों में अपने-अपने समीकरणों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

अब सवाल एक ही—सोजत नगरपालिका की अध्यक्ष की कुर्सी किसके हिस्से आएगी? इसका फैसला 21 सितंबर को होगा।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन।

सोजत: विद्यालय में विद्यार्थियों को 4-बिन कचरा पृथक्करण की दी जानकारी, दिलाई स्वच्छता शपथ।