in

सोजत के डॉ. रामस्वरूप भटनागर को मिला गांधी सेवा रत्न अवार्ड-2026।

सोजत। मेहंदी नगरी सोजत के ख्यातनाम बाल साहित्य लेखक, चिंतक एवं समीक्षक डॉ. रामस्वरूप भटनागर को उनके साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के लिए गांधी सेवा रत्न अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आदर्श समाज समिति इंडिया, सूरजगढ़ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त डीजीपी रवि प्रकाश महरड़ा, अध्यक्षता कर रहे राजस्थान सरकार के सेवानिवृत्त जॉइंट सेक्रेटरी इन्द्रराज सिंह, वरिष्ठ अतिथि राजस्थान एजुकेशन ट्रस्ट की डायरेक्टर निकिता थालोर तथा आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने डॉ. रामस्वरूप भटनागर को सम्मान पत्र, मोमेंटो, साफा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

समाजसेवी चांद कोर देवी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बजरंग लाल गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान अतिथियों का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में लेखक धर्मपाल गांधी की स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पुस्तक ‘स्वाधीनता की दास्तान’ का भी अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी मनजीत सिंह तंवर ने किया।

सोजत की अजीम शख्सियत डॉ. रामस्वरूप भटनागर को राष्ट्रीय स्तर का यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर शहर के साहित्यकारों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, उमाशंकर द्विवेदी, नवनीत राय रुचिर, राजेंद्र व्यास, मुकेश चौहान, मोहनसिंह लखावत, हरीश व्यास, महेंद्र मेहता, वरिष्ठ पत्रकार अरुण जोशी, कैलाश गहलोत, प्रकाश राठौड़, अकरम खान, ओम सागर, अजय जोशी सहित अनेक साहित्यकारों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने डॉ. भटनागर को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।

सोजत के साहित्यिक जगत के लिए यह सम्मान गौरव का विषय है और डॉ. रामस्वरूप भटनागर की वर्षों की साहित्य साधना को राष्ट्रीय स्तर पर मिली एक महत्वपूर्ण पहचान भी है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाज कल्याण छात्रावास में पौधारोपण किया गया

केलवाद में माँ कालका के भव्य मेले की तैयारियाँ जोरों पर: 22 सितंबर को सजेगी विशाल भजन संध्या, भगवत सुथार बिखेरेंगे सुरीले रंग