सोजत। शेख समाज मानव सेवा संस्थान द्वारा शेख समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उनके उत्कृष्ट कार्यों को सम्मान देने के उद्देश्य से पहला राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। समाज में इस आयोजन को प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
आयोजन समिति के सदस्य मोहम्मद रियाज शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय इस सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल, सरकारी सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली शेख समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया जारी है।
यह भव्य समारोह 28 जून 2026 को सोजत सिटी में आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।
समिति में अध्यक्ष हनीफ भाई ठेकेदार, उपाध्यक्ष शहिद भाटी, सचिव मोहम्मद हुसैन (बबलू), उप सचिव मोहम्मद हुसैन (सर), केशियर इरफान अहमद, उप केशियर मोहम्मद इमरान (सरवाड़ी), कानूनी सलाहकार मोहम्मद रियाज, वरिष्ठ सलाहकार मोहम्मद इशाक शेख, संगठन मंत्री मोहम्मद रमजान तथा मीडिया प्रभारी जावेद (एम.जे.) सहित पूरी कमेटी और समाजबंधु आयोजन को भव्य रूप देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे है।


