सोजत। राजकीय चिकित्सालय सोजत में गुरुवार को रोगी कल्याण समिति (आरएमआरएस) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सोजत विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती शोभा चौहान एवं उपखण्ड अधिकारी श्री मासिंगाराम की उपस्थिति में चिकित्सालय के विकास, विस्तार तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान अस्पताल में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा भविष्य में चिकित्सालय विस्तार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक शोभा चौहान ने आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर पीएमओ डॉ. राजेश कुमार, भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा प्रवक्ता राजेश तंवर, आरएमआरएस सदस्य प्रफुल्ल ओझा, अशोक बारठ, भवानी शंकर सोनी, नर्सिंग अधीक्षक ताराराम चौधरी, वरिष्ठ सहायक सुनील सिंगाड़िया, विजेंद्र राज लोढ़ा, कनिष्ठ लेखाकार हिम्मत कुमार गहलोत, सूचना सहायक सुरेंद्र कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल के समग्र विकास के लिए समन्वित प्रयास करने का विश्वास व्यक्त किया।


