in

जहीर मकरानी बने राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष; पाली सहित पूरे प्रदेश में हर्ष की लहर

पाली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पाली के वरिष्ठ समाजसेवी और जुझारू भाजपा नेता जहीर मकरानी पर बड़ा भरोसा जताया है। राज्यसभा सांसद व राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार तथा पाली जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी की अनुशंसा पर, राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने जहीर मकरानी को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

मकरानी की इस नियुक्ति की खबर आते ही पाली जिले सहित पूरे राजस्थान के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

🎉 भव्य स्वागत और बड़ों का आशीर्वाद

नियुक्ति के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जहीर मकरानी के आवास पर पहुंचकर उन्हें माला व साफा पहनाकर बधाई दी।

जिलाध्यक्ष से मुलाकात: नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर मकरानी ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय जाकर जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी से आशीर्वाद लिया। भंडारी ने उनका मुंह मीठा कराया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रदेशाध्यक्ष का आभार: इसके बाद मकरानी ने जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही, पूर्व यू.आई.टी. चेयरमैन संजय ओझा व अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की।

स्वागत करने वालों का तांता

इस दौरान पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीज कोहिनूर, पूर्व मदरसा बोर्ड चेयरमैन वसीम रमजान खोखर, चोटिला सदर अमजद अली रंगरेज, रफीक गौरी, मुन्ना भाई मकरानी, लियाकत भाई अजमेरी, ममता बोहरा, दिलीप मेवाड़ा सहित पाली जिले के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मकरानी का साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

संगठन को मजबूती देना ही मेरा लक्ष्य” — जहीर मकरानी

अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर मकरानी ने कहा:

“मैं संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित होकर, बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से कार्य करूंगा। मेरा मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समाज को भाजपा की नीतियों से जोड़ना और संगठन को धरातल पर और अधिक गतिशील व मजबूत बनाना है।”

जहीर मकरानी

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पीएम श्री विद्यालय सोजत सिटी में (CGIF) द्वारा अत्याधुनिक ‘निहाल ऑडिटोरियम’ का निर्माण कार्य शुरू।

राजकीय चिकित्सालय सोजत में आरएमआरएस की बैठक आयोजित, अस्पताल विस्तार एवं सुविधाओं पर हुई चर्चा।