in

सोजत: रेन्दडी पुलिया में क्रेन और टर्बो की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला।

सोजत। क्षेत्र की रेन्दडी पुलिया में एक क्रेन और टर्बो वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिया के अंदर से एक क्रेन बाहर निकल रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे टर्बो वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर मे दोनों वाहनों को मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीरवी समाज परगना समिति पाली की आम बैठक संपन्न: प्रकाश चौधरी खेतावास चुने गए नए अध्यक्ष

पीठ का मोहर्रम पर्व को लेकर तैयारियों पर चर्चा; सदर व लाइसेंसदारो ने समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ प्रशासन को सौंपा ज्ञापन