पाली। सीरवी समाज परगना समिति पाली की एक महत्वपूर्ण आम बैठक रविवार को गुन्दोज स्थित सीरवी समाज भवन में आयोजित की गई। बैठक में परगना समिति के अंतर्गत आने वाले 55 गाँवों के प्रमुख प्रतिनिधियों, जमादारियों, कोटवालों और सैकड़ों समाज बंधुओं ने भाग लिया।

बैठक की शुरुआत में निवर्तमान अध्यक्ष कुकाराम परिहार ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल का विस्तृत लेखा-जोखा (आय-व्यय) समाज के सामने प्रस्तुत किया। कार्यकाल पूरा होने पर उन्होंने लोकतांत्रिक परंपरा को निभाते हुए नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
गणाराम बर्फा की देखरेख में हुआ निर्विरोध चुनाव
नये चुनाव को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए गुंदोज चौताला के अध्यक्ष गणाराम बर्फा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। उनकी देखरेख में समाज की एकता और गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति (निर्विरोध) से किया गया।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी:
अध्यक्ष: प्रकाश चौधरी (खेतावास)
उपाध्यक्ष: भंवरलाल आगलेचा (गुंदोज)
सचिव: राजाराम सोलंकी (मंडिया)
कोषाध्यक्ष: जगदीश भायल (पडासला)
55 गाँवों के मौजिज लोग रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में मोहनलाल भायल लाम्बिया, अचलाराम सोनाईमाजी, गंगाराम सोड़ावास, मोहनलाल सोलंकी बुमादड़ा, लादूराम आगलेसा खेतावास, मानाराम गीरधरा की ढाणी, घीसूलाल केरला, फुलाराम वडेरावास, अमराराम सापूनी, मोतीलाल वरफा, नारायणलाल चोयल, प्रताप सीरवी, हीरालाल सीरवी, जैसाराम कुरणा, पुखजी केरला, पुनाराम काग, मोहनलाल सीरवी, दुर्गाराम सोलंकी, सुखलाल भायल, राजाराम डिंगई, और मानाराम काग सहित 55 गाँवों के प्रमुख सामाजिक जन और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा समाज के विकास का संकल्प लिया।

