in

पाली: चैनसिंह राजपुरोहित बने लेबोरेटरी टेक्नीशियन, बांगड़ हॉस्पिटल में संभाली जिम्मेदारी।

पाली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल स्थित ब्लड बैंक को नया लेबोरेटरी टेक्नीशियन मिल गया है। शुक्रवार को चैनसिंह राजपुरोहित केसारिया ने विधिवत रूप से लेबोरेटरी टेक्नीशियन पद का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान ब्लड बैंक के एमओआईसी डॉ. एम.एल. सिरवी, इंचार्ज जोगसिंह राठौड़ एवं धर्मवीर सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने राजपुरोहित को पदभार ग्रहण करवाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चैनसिंह राजपुरोहित ने अपने पिता अधिवक्ता रेवत सिंह केसारिया (एसपीपी, एनसीबी पाली) का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर एडवोकेट जगदीश सिंह, राकेश सिंह लाम्बिया, चेतन सिंह तथा अधिवक्ता पदम सिंह केसारिया सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

राजपुरोहित की इस उपलब्धि से केसरिया परिवार में खुशी का माहौल है। उपस्थित अतिथियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत महाविद्यालय की नीलामी पर हाईकोर्ट की रोक, विद्यार्थियों को मिली बड़ी राहत।