in

सोजत महाविद्यालय की नीलामी पर हाईकोर्ट की रोक, विद्यार्थियों को मिली बड़ी राहत।

सोजत। सोजत महाविद्यालय पर मंडरा रहे नीलामी के खतरे के बीच विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। उच्च न्यायालय ने वाणिज्य न्यायालय द्वारा जारी नीलामी आदेश पर स्थगन (स्टे) प्रदान कर दिया है, जिससे फिलहाल महाविद्यालय की नीलामी प्रक्रिया पर रोक लग गई है।

गौरतलब है कि महाविद्यालय की संभावित नीलामी को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में चिंता का माहौल था। इस मुद्दे को लेकर पिछले दिनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में तालाबंदी कर विरोध-प्रदर्शन किया था। परिषद का कहना था कि यदि महाविद्यालय की नीलामी होती है तो हजारों विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य प्रभावित हो सकता है।

एबीवीपी पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन के माध्यम से सरकार और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित किया गया। इसके बाद मामले में प्रभावी कानूनी पहल करते हुए उच्च न्यायालय में पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप न्यायालय ने नीलामी आदेश पर रोक लगा दी।

हाईकोर्ट के स्थगन आदेश की जानकारी मिलते ही विद्यार्थियों और परिषद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र नेताओं ने इसे छात्र हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए कहा कि इससे फिलहाल विद्यार्थियों के भविष्य पर छाए संकट के बादल छंट गए हैं।

परिषद ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी महाविद्यालय के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सके और संस्था का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित न हो।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: बुढ़ायत माता मंदिर में समाज उत्थान पर मंथन, स्व. चंद्रशेखर शर्मा की स्मृति में भेंट किए चार कूलर।

पाली: चैनसिंह राजपुरोहित बने लेबोरेटरी टेक्नीशियन, बांगड़ हॉस्पिटल में संभाली जिम्मेदारी।