in

सोजत: बुढ़ायत माता मंदिर में समाज उत्थान पर मंथन, स्व. चंद्रशेखर शर्मा की स्मृति में भेंट किए चार कूलर।

सोजत। लुंडावास स्थित बुढ़ायत माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में समाज के उत्थान, शिक्षा और संगठन की आवश्यकता पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे ने कहा कि कोई भी समाज शिक्षित होकर ही प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक विकास का आधार बताते हुए युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चिरंजी लाल दवे ने कहा कि समाज के सभी लोगों को संगठित होकर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना चाहिए। वहीं सेवा निवृत्त रेलवे अधिकारी ललित शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि उनके पिता स्वर्गीय चंद्रशेखर शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया था, जिससे समाज को नई दिशा मिली।

अखिल भारतीय पुष्कर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विधु शेखर दवे ने समाज में रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने पर बल दिया। अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी ने युवाओं से समाजहित में आगे आकर जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में हितेंद्र व्यास ने मंदिर के भावी विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि चेतन व्यास ने संचालन करते हुए मंदिर के इतिहास और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अधिवक्ता अरविंद द्विवेदी, आचार्य पंडित हिंद प्रकाश ओझा, जितेंद्र व्यास, माधव शास्त्री, राजेश तंवर, सुदीप व्यास, धीरेन्द्र व्यास, मनोज जोशी, चेतन दवे, त्रिभुवन नारायण जोशी, दिलीप व्यास, जगदीश नारायण श्रीमाली, अश्विनी कुमार व्यास, संजय व्यास, प्रवीण दवे, ओम प्रकाश दवे, अशोक त्रिवेदी, दाऊलाल व्यास, मनेश व्यास, सुनील व्यास, मनोहर लाल जोशी, मनीष व्यास, मितेश व्यास, भानु प्रकाश जोशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ललित शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय चंद्रशेखर शर्मा की स्मृति में मंदिर परिसर के लिए चार कूलर भेंट किए, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम का समापन समाज एवं धर्महित में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: हाईवे पर खड़ी बुलेट को ट्रक ने 1 किमी तक घसीटा, पेट्रोल टंकी में लगी आग; बड़ा हादसा टला।

सोजत महाविद्यालय की नीलामी पर हाईकोर्ट की रोक, विद्यार्थियों को मिली बड़ी राहत।