in

भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत बगड़ी नगर में आयोजित हुआ ‘एसीबी आपके द्वार’ कार्यक्रम।

बगड़ी से आरीफ गौरी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर। कस्बे के पंचायत भवन में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा ‘एसीबी आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करना तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम में एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र डूकिया ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई लोक सेवक, अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत अवश्य की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि एसीबी शिकायतकर्ताओं की पहचान को कई मामलों में गोपनीय रखती है, इसलिए लोगों को शिकायत दर्ज कराने में किसी प्रकार का भय नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों में घटिया निर्माण, दलाली, अनियमितता अथवा किसी भी प्रकार की भ्रष्ट गतिविधि की जानकारी मिलने पर भी एसीबी को शिकायत की जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग रहने और प्रशासन को सहयोग देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रशासक भुंडा राम चौधरी ने गांव की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी गुलाबचंद शर्मा, प्यारेलाल लोहार, पूरण सिंह चारण, मनोहर सिंह, युधिष्ठिर शर्मा, रमेश भट्ट, भरत मेवाड़ा, घनश्याम मेवाड़ा, अतुल भट्ट, एडवोकेट महेंद्र कुमार मेवाड़ा, रमेश मेवाड़ा, राकेश पंचारिया, हुकम सिंह राजपुरोहित, निर्मल सिंह, हेड कांस्टेबल अभय कुमार तथा एएसआई भेरू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और शिकायत प्रक्रिया को समझने में मदद मिलेगी। एसीबी अधिकारियों ने लोगों से सतर्क नागरिक की भूमिका निभाने तथा किसी भी भ्रष्टाचार संबंधी जानकारी तुरंत विभाग तक पहुंचाने की अपील की।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: चैनसिंह राजपुरोहित बने लेबोरेटरी टेक्नीशियन, बांगड़ हॉस्पिटल में संभाली जिम्मेदारी।

पाली: बाल श्रम और तस्करी के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी मुहिम, कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने किया पोस्टर विमोचन