in

बगड़ी नगर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, तहसीलदार की अध्यक्षता में सुनी गईं जनसमस्याएं

आरिफ गोरी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर। स्थानीय ग्राम पंचायत भवन स्थित अटल सेवा केंद्र में सोमवार को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार दिलीप सिंह ने की। दोपहर बाद उपखंड अधिकारी (SDM) मसिंगा राम जांगिड़ ने शिविर का औचक निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विभिन्न विभागों ने दर्ज किए परिवाद:

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, आगामी मानसून को देखते हुए वर्षा जल भराव की निकासी तथा खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जुड़वाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने परिवाद पेश किए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कई समस्याओं का तुरंत समाधान किया और शेष के लिए संबंधित विभागों को समय सीमा तय करने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद:

इस अवसर पर विकास अधिकारी सुरेश कुमार कविया, डिस्कॉम कनिष्ठ अभियंता भरत सिंह चारण, पटवारी चंपादान, ग्राम विकास अधिकारी गुलाबचंद शर्मा और डॉ. ओमप्रकाश राठौड़ उपस्थित रहे। साथ ही खाद्य विभाग से महेंद्र पाल, गजेंद्र कुमावत, मोहम्मद साबिर कुरेशी सहित कृषि, परिवहन, शिक्षा, वन, सार्वजनिक निर्माण और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों और उचित मूल्य दुकानदारों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में कांग्रेस का तीखा हमला: ‘भाजपा के 12 साल, बर्बादी के साल’, 15 जून से देशव्यापी स्तर पर जन आंदोलन का ऐलान