in

सोजत: नगर परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा पूरा शहर।

सोजत। पुरुषोत्तम (अधिक) मास के समापन अवसर पर सोमवार को सोजत नगर में आयोजित भव्य नगर परिक्रमा में आस्था, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालु भाई-बहनों की सहभागिता से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

नगर परिक्रमा का शुभारंभ स्थानीय श्री चारभुजानाथ मंदिर से महामंडलेश्वर स्वामी चेतनगिरी महाराज के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और जयघोषों के बीच निकली परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। परिक्रमा शहर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन करती हुई दोपहर में श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची।

नीलकंठ महादेव मंदिर में  समाजसेवी निहाल कुंवर लखावत, अनोप सिंह लखावत एवं श्रीमती मंजू लखावत (रेदड़ी) की ओर से हजारों श्रद्धालुओं के लिए भव्य भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। विश्राम के बाद परिक्रमा पुनः रवाना हुई और नगर के शेष मंदिरों के दर्शन करते हुए वापस श्री चारभुजानाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

सेवा भावना से सराबोर हुआ नगर…

नगर परिक्रमा के दौरान पूरे शहर में सेवा और श्रद्धा का अनूठा दृश्य देखने को मिला। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जल सेवा, शरबत, नाश्ता एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्थाएं की गईं। अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया।

कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्थाएं….

आयोजन की सफलता में हरी नारायण पाराशर, पुष्पराज मुणोत, कमल सिंह, नथमल सोलंकी, जगदीश पाराशर, नरेंद्र खाड़ीवाल, राहुल लोढ़ा, नवीन गुप्ता, शांति लाल लड़ा, लोकेश श्रीवास्तव, करण सिंह, महेंद्र माथुर, पारसमल सिंगाड़िया एवं ओमप्रकाश कच्छवाह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नगर परिक्रमा के दौरान उमड़े जनसैलाब और सेवा भाव ने यह साबित कर दिया कि सोजत की धार्मिक परंपराएं आज भी समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रही हैं। श्रद्धा, भक्ति और सेवा के इस महाआयोजन ने नगरवासियों के हृदय में अविस्मरणीय छाप छोड़ दी।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बगड़ी नगर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, तहसीलदार की अध्यक्षता में सुनी गईं जनसमस्याएं