in

सोजत: नगर परिक्रमा में देखने को मिला ईमानदारी का उदाहरण, खोए हुए दो मोबाइल वापस लौटाए।

सोजत। पुरुषोत्तम मास के तहत प्रथम ज्येष्ठ अधिक मास के अवसर पर सोमवार को आयोजित नगर परिक्रमा में एक व्यक्ति ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश करते हुए रास्ते में मिले दो मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए।

जानकारी के अनुसार नगर परिक्रमा में शामिल हरीराम पुत्र धन्नाराम घांची निवासी सोजत को परिक्रमा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर दो मोबाइल फोन पड़े हुए मिले। मोबाइल मिलने के बाद हरीराम ने पूरे रास्ते उनके मालिकों की तलाश जारी रखी। आखिरकार परिक्रमा के विश्राम स्थल पर दोनों मोबाइल के मालिको का पता चल गया।

इसके बाद हरीराम ने एक मोबाइल श्रीमती रेखा चौधरी (पावटी का बास, सोजत) तथा दूसरा मोबाइल लखन त्रिवेदी (नयापुरा, सोजत) को लौटाकर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया।

अपना मोबाइल वापस मिलने पर श्रीमती रेखा चौधरी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह मोबाइल मात्र दो दिन पहले ही करीब 20 हजार रुपये में खरीदा था। मोबाइल खो जाने के बाद वह पूरे रास्ते चिंतित रहीं, लेकिन सुरक्षित वापस मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इसे भगवान की कृपा बताते हुए हरीराम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

दोनों मोबाइल मालिकों ने हरीराम की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती है। नगर परिक्रमा के दौरान हरीराम द्वारा किया गया यह कार्य लोगों के लिए प्रेरणा का विषय बन गया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उनकी प्रशंसा की।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: नगर परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा पूरा शहर।