पाली। “रक्तदान महादान” के संकल्प को अपने जीवन का ध्येय बना चुके और पिछले 35 वर्षों से मानवता की निस्वार्थ सेवा कर रहे महमूद भाई कबाड़ीका आज एक भव्य समारोह में जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह भाजपा जिला अध्यक्ष **सुनील जी भंडारी** और मुस्लिम समाज के मौजिज (प्रबुद्ध) लोगों के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हुआ।

गरीबों और जरूरतमंदों के मसीहा हैं महमूद भाई
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महमूद भाई कबाड़ी के सेवा कार्यों की जमकर सराहना की। पूरे मुस्लिम समाज और शहरवासियों ने एक सुर में कहा कि महमूद भाई जाति-पाति और धर्म से ऊपर उठकर हमेशा गरीबों, मजलूमों और दीन-दुखियों की मदद के लिए आधी रात को भी तत्पर रहते हैं। संकट के समय अस्पताल में किसी भी जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराना उनकी जीवनशैली बन चुका है।

समारोह में ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित
महमूद भाई के इस सम्मान समारोह में शहर और समाज की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की और उनकी हौसलाअफजाई की। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
हाजी मोहम्मद उमर लोहार साहब जोया (लाइसेंसदार, पीठ के मोहर्रम)
सुनील जी भंडारी (जिला अध्यक्ष, भाजपा)
हाजी मोहम्मद शरीफ साहब (STD)
अजीज फौजदार (सदर, खैरादी समाज)
असलम खान सिंधी (सदर, पीठ के मोहर्रम)
डॉ. मांगीलाल जी सीरवी
जाहिद गौरी RJ 22 न्यूज़ ब्यूरो चीफ़
मुन्ना भाई मकरानी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भाजपा
हाजी महबूब टी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस, पाली
युनुस भाई खरादी (नोहरा वाले)
हाजी मोहम्मद हुसैन चढ़वा
मोइनुद्दीन MD
इसके साथ ही जावेद भास्कर, जीशान अली रंगरेज, मोहब्बत अब्बासी, नौसाद KGN, दिलीप व्यास, प्रवीण कुमार, समीर गौरी और मनीष जावा सहित बड़ी संख्या में समाज सेवी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने महमूद भाई को साफा पहनाकर और मालाएं लादकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की, ताकि उनका यह सेवा कार्य अनवरत चलता रहे।


