हौसलों की आग अगर दिल में जलती रहे,
तो राख से भी नई मंजिलें निकल जाती है।
सोजत। सामाजिक सरोकार और जनसहयोग की शक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण सोजत शहर में देखने को मिला है। राजपोल गेट स्थित एक जूतो कि दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद जहां दुकान मालिक के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया था, वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की संवेदनशीलता और सहयोग ने उसकी जिंदगी में फिर से उम्मीद जगा दी।
सोजत निवासी चंपालाल खोरवाल की गोटावत भवन के निचे स्तिथ जूते चम्पलो कि दुकान “पूजा शू स्टोर” में कुछ दिन पूर्व शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई थी। आगजनी की इस घटना में दुकान में रखा लगभग समस्त विक्रय सामग्री और सामान जलकर नष्ट हो गया था। यही दुकान उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता था।
घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित होते ही शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने सहायता के लिए हाथ बढ़ाए। जनसहयोग और आर्थिक मदद से राहत राशि एकत्रित हुई, जिसके बल पर मात्र 15 से 20 दिनों के भीतर दुकान को दोबारा व्यवस्थित कर नया स्वरूप दिया जा सका।
इस मानवीय सहयोग के लिए चंपालाल खोरवाल ने सभी सहयोगकर्ताओं, शुभचिंतकों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि नवसज्जित पूजा शू स्टोर का उद्घाटन कल 17 जून, बुधवार को प्रातः 7:15 बजे किया जाएगा।
दुकान मालिक चम्पालाल खोरवाल ने इस अवसर पर सभी सहयोगियों, मददगारों एवं शुभचिंतकों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है,और जब वे सबसे ज्यादा दर्द और मुसीबत मे थे तब उनके सहयोग मे आगे आए साथियों और मददगारों को वे जिन्दगीभर याद रखेगे और वे उन सभी हमदर्द लोगों के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं।
यह घटना साबित करती है कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग केवल सूचना प्रसारित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद और सहारा भी बन सकता है।
हाथ बढ़े जब इंसानियत के, हर दर्द हल्का हो जाता है,
बिखरा हुआ हर सपना फिर से नयी मंजिल तक पहुँच जाता है।


