in

श्रीमाली ब्राह्मण समाज का तीसरा सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार 19 जून को, देशभर से जुटेंगे 100 से अधिक बटुक।

जोधपुर। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज, जोधपुर द्वारा समाज के बटुकों का तीसरा सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार 19 जून को चांदपोल स्थित समाज भवन ‘शिवबाड़ी’ में आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक बटुकों को विधिवत यज्ञोपवीत धारण कराया जाएगा।

समाज के मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि सात वर्ष से अधिक आयु के बालकों का वैदिक परंपरा के अनुसार सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार विद्वान आचार्यों के सानिध्य में संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा के नेतृत्व में तैयारियां जोरों पर हैं। समाज की विभिन्न टोलियां घर-घर जाकर पीले चावल एवं निमंत्रण पत्र वितरित कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पाली, बीकानेर सहित देश के अनेक शहरों से समाजजन एवं बटुक भाग लेंगे। कार्यक्रम के तहत 17 जून को गणपति निमंत्रण, हरिये बिखेरना एवं फूलपान, 18 जून को गृह शांति हवन एवं वीरा बधाई तथा 19 जून को यज्ञोपवीत संस्कार, अतिथि सम्मान समारोह एवं जालोरी गेट से भव्य काशी यात्रा का आयोजन होगा।

इसके पश्चात शिवबाड़ी में विशाल ‘न्याति भोज’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 15 हजार समाज बंधुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन की तैयारियों को लेकर समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए समाज के कार्यकारी अध्यक्ष माधव जोशी, ओमप्रकाश बोहरा, तोष दवे, राजकुमार बोहरा, उमेश जोशी, सुरेंद्र कुमार दवे, प्रदीप कुमार बहुरा, नरेंद्र कुमार ओझा, विनोद जोशी सहित अनेक समाजजन सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत। आग ने उजाड़ा जनसहयोग ने संवारा: सोशल मिडिया के सकारात्मक उपयोग से फिर खड़ी हुई “पूजा शू स्टोर”