in

पाली में बीजेपी का ‘हर घर तिरंगा’ व ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान शुरू, प्रत्येक वार्ड में निकलेगी भव्य तिरंगा रैली

पाली। भारतीय जनता पार्टी पाली शहर द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा” और “एक पेड़ माँ के नाम” पौधारोपण अभियान का आधिकारिक शुभारंभ किया गया।

भाजपा जिला प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक तिलोक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी एवं पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख के मार्गदर्शन में यह अभियान पाली शहर के प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत शहर के हर वार्ड में भव्य तिरंगा रैलियों का आयोजन भी किया जाएगा।

इसी क्रम में आज गुरुनगर (वार्ड संख्या 54) में पौधारोपण कर और तिरंगा फहराकर अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी, मंडल अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह भाटी, हजारीप्रसाद यादव तथा गणपत बावरी सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की तैयारियों में पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जिला संयोजक दिग्विजयसिंह राठौड़, भरत त्रिवेदी और नारायण कुमावत के मार्गदर्शन में प्रतापसिंह जोधा, मंडल अध्यक्ष गोपाल बजारा, सुरेश पवार, शिवराम जाट, विक्रम पाल सिंह और अजय वैष्णव सहित पार्टी कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हुए हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: मानसूनी बारिश में आई माता कन्या महाविद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा टला।

सोजत क्षेत्र के दौर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत