in

सोजत क्षेत्र के दौर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

आरिफ गोरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर/सोजत: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सोजत क्षेत्र के दौरे के दौरान राजोला कलां, चाड़वास, रूपवास, सोजत और सोजत रोड सहित विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरे का मुख्य स्वागत कार्यक्रम सोजत स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित हुआ, जहां पाली जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्याम जोशी के नेतृत्व में सोजत एवं बगड़ी नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान बगड़ी नगर से सोजत अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कालू खान घोसी, जिला सचिव आरिफ गोरी, कार्यकारिणी सदस्य पोकर राम मेघवाल, प्रवक्ता सुरेंद्र सिरवी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अतुल भट्ट, ओबीसी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डाया राम माली तथा पूना राम प्रजापत सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले के साथ पधारे पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य, श्रीमती बेनीवाल तथा जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह का भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सूत की माला और साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में बीजेपी का ‘हर घर तिरंगा’ व ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान शुरू, प्रत्येक वार्ड में निकलेगी भव्य तिरंगा रैली

दानमल पोरवाल ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय को भेंट किया ध्वनि प्रसारण यंत्र