in

सोजत: “आलोक विद्या मंदिर स्कूल में महिला सुरक्षा का पाठ”, छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा और सतर्कता के दिए गुर।

सोजत। स्थानीय आलोक विद्या मंदिर स्कूल मे महिला सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर जागरूकता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सही कदम उठाने के प्रति जागरूक बनाना रहा।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा अभियान से जुड़े अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय समझदारी से अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय पर कैसे दें तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं का प्रभावी उपयोग कैसे किया जाए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश गहलोत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से कार्यक्रम में दी गई सीख को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ भाग लिया तथा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। अंत में विद्यालय प्रशासन ने महिला सुरक्षा अभियान की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, सतर्कता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संविदाकर्मी शिक्षकों का 10 अगस्त को राज्यव्यापी पोस्टकार्ड व ज्ञापन अभियान, 1.25 लाख पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान: समीक्षा के लिए पाली पहुँचीं IG लवली कटियार, जागरूकता गतिविधियों का किया अवलोकन