in

सोजत ने खोया अपना मिलनसार चेहरा: मोहम्मद वकील (इत्रवाले) का आकस्मिक निधन, शोक की लहर।

सोजत। शहर के हंसमुख, मिलनसार और जिंदादिल व्यक्तित्व के धनी मोहम्मद आरीफ उर्फ मोहम्मद वकील (इत्रवाले) का शुक्रवार देर रात को आकस्मिक निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों और पूरे मुस्लिम समाज में गहरा शोक व्याप्त है।

मोहम्मद वकील अपने समय के जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी रहे थे। खेल के मैदान में उन्होंने अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बनाई थी। बाद के वर्षों में उन्होंने अपने पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाते हुए इत्र के कारोबार से लोगों के बीच अपनी सादगी, आत्मीयता और मधुर व्यवहार के कारण विशेष पहचान बनाई।

वे अपने हंसमुख स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सभी से आत्मीय संबंध रखने के लिए जाने जाते थे। उनके अचानक निधन की खबर से उन्हें जानने वाला हर व्यक्ति स्तब्ध और दुखी है। शहर में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान: समीक्षा के लिए पाली पहुँचीं IG लवली कटियार, जागरूकता गतिविधियों का किया अवलोकन