in

सोजत: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए सोजत से 72 से अधिक श्रद्धालु होंगे रवाना।

सोजत। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित होने वाली पारंपरिक बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए सोजत क्षेत्र से इस वर्ष 72 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। जत्थे में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु शामिल होंगे।

यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए ज़िले के यात्रा प्रमुख मानवेन्द्र भाटी ने बताया कि बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित पवित्र बाबा अमरनाथ (चट्टानी) धाम के दर्शन एवं राष्ट्र-धर्म के प्रति जागरूकता का संदेश देने वाली महत्वपूर्ण यात्रा है। प्रतिवर्ष देशभर से हजारों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं।

यह यात्रा कश्मीर घाटी स्थित बाबा बूढ़ा अमरनाथ धाम के साथ आयोजित होने वाली पारंपरिक यात्रा है। मान्यता है कि बाबा बूढ़ा अमरनाथ (चट्टानी) के दर्शन किए बिना बाबा अमरनाथ की यात्रा पूर्ण नहीं मानी जाती। आतंकवाद बढ़ने के बाद यह यात्रा बंद हो गई थी। वर्ष 2005 में बजरंग दल ने इसे पुनः शुरू करने का निर्णय लिया और देशभर के श्रद्धालुओं के सहयोग से यात्रा का संचालन फिर से प्रारंभ किया गया।

सोजत से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, भोजन, आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं। यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित शामिल होंगे।

15 अगस्त को सोजत से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होगा। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा यात्रा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

आयोजकों ने बताया कि बाबा बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन के साथ श्रद्धालु देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश लेकर यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा को लेकर सोजत क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल है।

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त को सुबह 7 बजे जोधपुर से जम्मू के लिए ट्रेन रवाना होगी। वापसी में 21 अगस्त को सुबह 8:40 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा जोधपुर के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत ने खोया अपना मिलनसार चेहरा: मोहम्मद वकील (इत्रवाले) का आकस्मिक निधन, शोक की लहर।

सोजत। कांग्रेस नेता महेन्द्र पालरिया को कांग्रेस OBC विभाग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर।