in

सोजत। कांग्रेस नेता महेन्द्र पालरिया को कांग्रेस OBC विभाग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर।

सोजत। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सोजत नगर के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र पालरिया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) विभाग की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

बताया गया कि सोजत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य की अनुशंसा तथा कांग्रेस पार्टी के प्रति महेन्द्र पालरिया की लंबे समय से रही निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें संगठन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद एवं प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने उनकी नियुक्ति की है।

महेन्द्र पालरिया की नियुक्ति की खबर सामने आते ही सोजत शहर के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पालरिया को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि पालरिया संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए सोजत से 72 से अधिक श्रद्धालु होंगे रवाना।