in

पाली में कांग्रेस सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ का पुनर्गठन: अमराराम पटेल बने जिलाध्यक्ष, मोहन सिंह, सत्यप्रकाश व चंद्रशेखर को प्रदेश कार्यकारिणी में मिली जगह

पाली। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ में शुक्रवार को संगठनात्मक नियुक्तियां की गईं। इसके तहत पूर्व जिला परिषद सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमराराम पटेल को प्रकोष्ठ का पाली जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अमराराम पटेल लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

इसके साथ ही प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में भी पाली जिले का वर्चस्व देखने को मिला। मोहन सिंह राजपुरोहित और सत्यप्रकाश पटेल को प्रदेश महासचिव तथा चंद्रशेखर मेवाड़ा को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ताराचन्द चन्दनानी ने बताया कि ये नियुक्तियां राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशों और पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा की अनुशंसा पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी द्वारा की गई हैं।

नियुक्तियों की घोषणा होते ही पाली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि नवगठित टीम के नेतृत्व में प्रकोष्ठ जिले में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा समाज के वंचित, पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को प्रमुखता से उठाएगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत। कांग्रेस नेता महेन्द्र पालरिया को कांग्रेस OBC विभाग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर।