पाली। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक बी.वी. श्रीनिवासन एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार 9 अगस्त (भारत छोड़ो आंदोलन दिवस) पर पाली में विशाल तिरंगा यात्रा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

यह यात्रा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष मोहन हटेला एवं सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें पाली विधायक भीमराज भाटी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई का विशेष सानिध्य रहा।
मुख्य मार्गों से गुजरी तिरंगा यात्रा
कांग्रेस कार्यालय से रवाना होकर यह तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, डॉ. बी.आर. अंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, राजीव गांधी और डॉ. नारायण सुबाराव हार्डिकर सहित देश के महान महापुरुषों एवं कांग्रेस पार्टी के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए।
विचार गोष्ठी में वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा
यात्रा के पश्चात कांग्रेस कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पाली विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि 9 अगस्त का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। आज ही के दिन 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन की शुरुआत की थी, जिससे देश की आजादी का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में लोकतंत्र और संविधान पर मंडराते खतरों के बीच सेवादल के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मजबूती से कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाना होगा।
कार्यक्रम में प्रमुख नेताओं की उपस्थिति
इस आयोजन में पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, जिला संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष भंवर राव, पंचायती राज विभाग जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, महासचिव हाजी महबूब टी, पूर्व शहर अध्यक्ष जीवराज बोराणा, जिला प्रवक्ता ताराचंद चंदनानी, मांगूसिंह दुदावत, मोहनसिंह राजपुरोहित, दिलीपसिंह रावलवास, रफीक चौहान, सेवादल महिला जिलाध्यक्ष फरीदा बानो पठान, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष गिरधारी लाल मीणा सहित दिनेश दवे, भुराराम देवासी, पुखराज परमार, भूपेश मेवाड़ा, जस्साराम परिहार, रामसिंह इन्दा, चम्पालाल राजपुरोहित, मूलाराम मीणा, जगदीश प्रजापत, नन्देश्वर जोशी, असलम मेहर, सोहन पालीवाल, श्याम बागोरिया, विनोद चांवरिया, अशोक चौहान, धनराज आर्य, गुलाब सोढा, घनश्याम भाटी, राजू सिंह सिसोदिया, नेनाराम बंजारा, नारायणलाल पुछल, मालाराम राठौड़, खरताराम सालारिया, जगदीश गर्ग, इरशाद सिलावट, मांगीलाल पंवार, नैनाराम पंवार, सिकन्दर पठान, गणपत लाल दर्जी, मोहनलाल बावल, चुन्नीलाल सीरवी, बाबूलाल सोलंकी, मांगीलाल सोलंकी, नेमाराम सुथार, मोहनलाल पंवार, कानाराम काग, राजबहादुर भटनागर, धन्नाराम सरगरा, जितेंद्र सिंह, राजूभाई खारड़ा, चुन्नीलाल पावा, कानाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस व सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


