in

संत रविदास जयंती पर भाजपा ने बगड़ी में कलश वंदन रथ यात्रा निकाली

आरिफ गौरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650 वी जयंती के अवसर पर भाजपा बगड़ी मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को कलश वंदन रथ यात्रा बस स्टैंड से रामदेवरा मंदिर तक निकाली गई ।

कलश वंदन रथ यात्रा के बस स्टैंड पहुंचने पर महिलाओं ने कलश की पूजा की और पारस मल रेगर ने कलश को सिर पर धारण किया और ग्रामीणों ने कलश यात्रा का ढोल थाली के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता विधानसभा प्रभारी भंवरलाल सेणचा ,विधायक प्रतिनिधि एडवोकेट महेंद्र कुमार मेवाड़ा, भाजपा नेता राकेश आदिवाल , राजेंद्र पोकरना, मंडल अध्यक्ष पूनम सिंह पेंटर , ओमनाथ रावल गुड़ा कला, युधिष्ठिर शर्मा,सुनील बालेटिया, मनोहर सिंह, नीतेश चौहान , तरुण मेवाड़ा , दिनेश जीनगर, चंपालाल चौहान, भूरा राम मेवाड़ा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने संत रविदास के बताइए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुरडावा विद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भामाशाह सम्मान समारोह 16 अगस्त को

छात्रसंघ चुनाव बहाली और विश्वविद्यालय दर्जे को लेकर NSUI ने घेरा बांगड़ कॉलेज