पाली। छात्रहित की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर NSUI पाली कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर परिसर का घेराव किया गया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व कार्यकारी जिलाध्यक्ष गणपत पटेल तथा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा की अगुवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इससे पूर्व कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए, जहां से रैली के रूप में रवाना होकर बांगड़ महाविद्यालय पहुंचे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष गणपत पटेल ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार है। लंबे समय से चुनाव न होने से छात्रों की समस्याएं उठाने वाला कोई मंच नहीं बचा है। सरकार को अविलंब छात्रसंघ चुनाव बहाल करने चाहिए।
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा ने कहा कि पाली जैसे बड़े जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है, इसलिए बांगड़ कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाना बेहद जरूरी है। पूर्व उपाध्यक्ष असगर खत्री ने रोजगारपरक कोर्स शुरू करने और शैक्षणिक सुविधाएं सुधारने की मांग रखी। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोरधन देवासी, अर्जुन सिसोदिया और कृष्णा सांसी ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ये रहे उपस्थित:
प्रदर्शन के दौरान रीकी सिंह, राकेश देवासी, अरबाज खान, विकास राठौड़, विनोद चावला, नरेश चौधरी, राहुल भाटी, अभिषेक रील, भूपेन्द्र सिंह, हेमंत देवासी, जीवा राम, मुकेश दहिया, सुरेश भार्गव, योगेश खोरवाल, भरत सिंह भाटी, भगीरथ पनुसा, राकेश तंवर, साहिल घांची, हितेश कुमार, वीरेन्द्र सिंह, सुब्हान संजरी, रामचन्द्र मेघवाल, रमेश चौहान, अरविंद सिसोदिया, वसीम पठान सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

