बगड़ी नगर। कस्बे के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।
कार्यक्रम के अनुसार, ग्राम पंचायत भवन में पंचायत प्रशासक भुंडा राम चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा उप तहसील कार्यालय, पशु चिकित्सालय एवं अंबेडकर भवन में नायब तहसीलदार माधो राम सीरवी, आदर्श विद्या मंदिर में भाना राम सीरवी तथा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में भामाशाह गजेंद्र राका द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
दिवस का मुख्य समारोह सीनियर सेकेंडरी विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति पूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर संस्था प्रधान भगाराम सेणचा, पंचायत प्रशासक भुंडा राम चौधरी, थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह शेखावत, भामाशाह गजेंद्र राका, श्याम एम. जोशी, युधिष्ठिर शर्मा, भंवर लाल सेणचा, भगवान सेणचा, बालिका विद्यालय के संस्था प्रधान महेंद्र कुमार मेवाड़ा, रुगाराम सेणचा, पूरन दत्त चारण, बद्रीनारायण शर्मा, नानकराम सेणचा, राजेंद्र पोकरना, कालू घोसी, प्रेमचंद सिंगाड़िया, छैल सिंह राठौड़, राकेश आदिवाल, देवीलाल प्रजापत, रमेश भट्ट, राकेश पंचारिया सहित विद्यालय स्टाफ एवं नागरिक मौजूद रहे।


