बगड़ी नगर: स्थानीय राज पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम, हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता चौहान ने की।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में थानेदार प्रहलाद सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि जय सिंह चौहान, रघुवर दास वैष्णव, हुकम सिंह पवार, भगवान सेणचा और राजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य और भाषण दिए, जिससे पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता चौहान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थियों के अभिभावक और विद्यालय का समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।


