पाली। मदरसा मस्जिद रंगरेजान प्राथमिक विद्यालय, पाली में आज यौम-ए-आज़ादी (स्वाधीनता दिवस) समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में कौम के मौजीज़ लोगो ने विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा एवं प्रदर्शन के लिए पारितोषिक प्रदान कर हौसला-अफज़ाई की गई। साथ ही विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को मिठाई वितरित कर यौम-ए-आज़ादी की मुबारकबाद दी गई।
समारोह में जिला कांग्रेस महासचिव आमीन अली रंगरेज एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कॉर्डिनेटर मोहम्मद सलीम रंगरेज ने कहा कि “हमारे नौनिहाल देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उनके हुनर, प्रतिभा और मेहनत को प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। शिक्षा एवं संस्कारों के माध्यम से ही हम एक मजबूत, शिक्षित और बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।”
कार्यक्रम में पेश इमाम मौलाना दिलदार खान, रंगरेज समाज के हाजी मोहम्मद आबिद, पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज, मदरसा सेक्रेटरी एवं प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कॉर्डिनेटर मोहम्मद सलीम साहब (LIC), मोहम्मद शरीफ अन्नू बा, हाजी मासूम अली, मदरसा अध्यापक मोहम्मद साजिद सहित गणमान्यजन, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों में देशप्रेम, शिक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का समापन देश की तरक्की, अमन, भाईचारे एवं खुशहाली की कामना के साथ हुआ।


