in

सोजत मे रक्षाबंधन पर अखिल भारतिय विद्यार्थी परिषद कि बहनों ने बांधा प्रेम और सम्मान का सूत्र।

अकरम खान, सोजत। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शहर में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सामाजिक सद्भाव का संदेश देखने को मिला। राजकीय महाविद्यालय, सोजत में गुरुवार को अखिल भारतिय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान मे विशेष रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं ने शिक्षकों एवं छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्राओं, जिनमें नगर सहमंत्री सानिया बानो के साथ निर्मला, सलोनी और अनीता सहित अन्य छात्राएं शामिल थीं, ने शिक्षकों एवं छात्रों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए राखी बांधी। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में हितेश सोलंकी, हर्षित राठौड़, राहुल राजपूरोहित,निखिल मेवाड़, युवराज राठौड़, दिव्यांशु चौहान एवं अभिषेक शर्मा सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, दुर्गा वाहिनी की बहनों ने भी रक्षाबंधन पर्व को सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाया। इसके तहत बहनों ने सेवा बस्ती, नगरपालिका एवं बार एसोसिएशन पहुंचकर वहां मौजूद भाई-बहनों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान उन्होंने सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आपात स्थिति में गौपुत्र सेना बनी सहारा, गौपुत्र सेना प्रदेश प्रभारी गौपुत्र दिनेश मेवाडा दो युनिट करवायी रक्त की व्यवस्था।

सोजत उप कारागृह में सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र ने मनाया रक्षाबंधन: दिव्यांग बहनों ने 60 कैदियों को बांधी राखी।