सोजत। मानव सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाली गौपुत्र सेना सोजत सिटी ने एक बार फिर सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। बगड़ी के सरकारी अस्पताल में देर रात एक महिला की आपातकालीन स्थिति में बी पॉजिटिव (B+) रक्त की दो यूनिट आवश्यकता होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही गौपुत्र सेना के कार्यकर्ताओं ने बिना समय गंवाए रक्त की व्यवस्था के प्रयास शुरू कर दिए।
गौपुत्र सेना के प्रदेश प्रभारी गौपुत्र दिनेश कुमार मेवाड़ा एवं सोजत तहसील उपाध्यक्ष गौपुत्र हितेश गहलोत के मार्गदर्शन में रक्तवीरों से संपर्क किया गया। फोन के माध्यम से रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर रक्तवीर गौपुत्र मोहित मेवाड़ा एवं दिनेश रावत तत्काल सोजत ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान कर दो यूनिट रक्त की व्यवस्था में सहयोग किया।
समय पर रक्त उपलब्ध होने से महिला के उपचार में आवश्यक सहायता मिली। इस पुनीत कार्य के माध्यम से गौपुत्र सेना के कार्यकर्ताओं एवं रक्तवीरों ने एक अनजान बहन की मदद कर मानवता और सेवा भावना का अनुकरणीय संदेश दिया।
इस सेवा कार्य में गौपुत्र दिनेश कुमार मेवाड़ा, प्रदेश प्रभारी राजस्थान, गौपुत्र हितेश गहलोत, सोजत तहसील उपाध्यक्ष, रक्तवीर मोहित मेवाड़ा एवं रक्तवीर दिनेश रावत का विशेष योगदान रहा। रक्त की व्यवस्था में सोजत ब्लड बैंक का भी सहयोग रहा।
गौपुत्र सेना सोजत सिटी ने सभी रक्तवीरों एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए आमजन से अपील की कि जरूरतमंद मरीजों के लिए आगे आएं, रक्तदान करें और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें।


