in

सोजत उप कारागृह में सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र ने मनाया रक्षाबंधन: दिव्यांग बहनों ने 60 कैदियों को बांधी राखी।

सोजत। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र, सोजत की ओर से उप कारागृह में अनूठा और भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दिव्यांग बहनों ने उप कारागृह में निरुद्ध 60 कैदियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम और अपनत्व का संदेश दिया। बहनों ने कैदियों का मुंह मीठा करवाकर रक्षाबंधन का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम के दौरान जेल प्रभारी धर्मपाल, रणजीतसिंह, मनमोहन संतरी, सक्षम जिला अध्यक्ष मनोहर जोशी, जिला सचिव पंकज कुमार सैन, प्राणदा प्रमुख रवि मेवाड़ा, केंद्र संचालक तरुण सहित सक्षम महिला सदस्य गुड़िया मेवाड़ा, पिस्ता पंवार, इंद्रा देवी, यशोदा, सुरजा तथा नारायणलाल, भरत प्रजापत, सीमा चारण आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सक्षम जिला अध्यक्ष मनोहर जोशी ने कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि सजा पूरी होने के बाद सभी गलत एवं आपराधिक प्रवृत्तियों को त्यागकर स्वस्थ, ईमानदार, सेवाभावी और शांतिपूर्ण जीवन जीने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है।

जिला सचिव पंकज कुमार सैन ने सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र के उद्देश्यों एवं सेवा गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था दिव्यांगजनों के सम्मान, सेवा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

रक्षाबंधन के इस आयोजन ने उप कारागृह में भाई-बहन के स्नेह, मानवीय संवेदना और सामाजिक समरसता का भाव पैदा किया। दिव्यांग बहनों द्वारा कैदियों की कलाई पर बांधी गई राखियों ने यह संदेश दिया कि प्रेम, अपनापन और मानवता की भावना हर परिस्थिति से ऊपर होती है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत मे रक्षाबंधन पर अखिल भारतिय विद्यार्थी परिषद कि बहनों ने बांधा प्रेम और सम्मान का सूत्र।

नगरपालिका चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका: सोजत विधानसभा अध्यक्ष नियामत अली ने पद से दिया इस्तीफा और पार्टी छोड़ी।