बगड़ी नगर पाली निकटवर्ती ऐतिहासिक गांव केलवाद में आयोजित होने वाले माँ कालका मेले को लेकर ग्रामीणों और प्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी 23 सितंबर, बुधवार को आयोजित होने वाले इस मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
धार्मिक आयोजन की श्रृंखला में मुख्य मेले से एक दिन पूर्व, यानी 22 सितंबर, मंगलवार को **”एक शाम माँ कालका के नाम”** विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार **भगवत सुथार एंड पार्टी (राजसमंद)** अपनी मधुर वाणी से माँ कालका के भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रुति-मधुर समां बांधेंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए गाँव के युवाओं और प्रवासी बंधुओं द्वारा तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। आयोजन समिति में वीरेंद्र सिंह, मोतीराम गुर्जर, लक्ष्मण सिंह, बुधराज खटाना, विरम आगलेचा, जितेंद्र शर्मा, भरत परिहार, खेत सिंह, विजेंद्र गुर्जर, उगम नाथ और माणक मेवाड़ा सहित तमाम ग्रामीण व प्रवासी बंधु तन-मन से जुटे हुए हैं।

