in

पाली जिले को मिली 6 नई 108 एंबुलेंस की सौगात,सिरियारी, सोजत रोड, बगड़ी नगर सहित छह लोकेशन पर तैनात होंगी नई एंबुलेंस।

पाली। जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में छह नई 108 एंबुलेंस की सौगात मिली है। सिरियारी, सोजत रोड, बगड़ी नगर, खिंवाड़ा, नाडोल और सांडेराव की पुरानी लोकेशन पर नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। जिला चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में जिला कार्यालय से इन नई एंबुलेंस को रवाना किया गया।

जीवीके 108 एंबुलेंस के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रीतम सिंह ने बताया कि इन लोकेशन पर नई एंबुलेंस की मांग लंबे समय से की जा रही थी। नई गाड़ियां मिलने से मरीजों को अब अधिक बेहतर, त्वरित और सुरक्षित आपातकालीन परिवहन सेवा उपलब्ध हो सकेगी। इससे एंबुलेंस स्टाफ को भी बेहतर संसाधन मिलेंगे।

इस अवसर पर जिला चिकित्सा अधिकारी विकास मारवाल, जीवीके 108 एंबुलेंस जोधपुर संभाग अधिकारी प्रीतम सिंह, संभाग ऑडिटर मनीष चौधरी, पाली जिला अधिकारी मंथन शर्मा सहित पायलट मुकेश, राकेश, रणदीप, जगदीश चौधरी आदि मौजूद रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में सोजत का दमदार प्रदर्शन यशवंत चौहान ने जीता कांस्य पदक, गौरव गहलोत ने भी क्वार्टर फाइनल में दिखाया दमखम।

सोजत तहसील गौ सेवा समिति का गठन, मोती सिंह उदेश राजपुरोहित बने अध्यक्ष।