in

पाली के जावेद हमजा बने ‘मिस्टर राजस्थान’, ‘चैंपियन ऑफ चैंपियन’ टाइटलबेल्ट पर जमाया कब्जा

पाली/जयपुर: जयपुर में आयोजित 6वीं समर ‘मिस्टर राजस्थान’ स्टेट बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 में पाली जिले के बॉडीबिल्डर मोहम्मद जावेद हमजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है।

3 से 4 अक्टूबर 2026 को पिंक सिटी प्रेस क्लब एवं यूथ हॉस्टल (एसएमएस स्टेडियम, जयपुर) में राजस्थान राज्य बॉडीबिल्डिंग संगठन द्वारा स्वीकृत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में राजस्थान भर से 170 से भी अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के 75 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए मोहम्मद जावेद हमजा ने अपने उत्कृष्ट शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदकअपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने पूरी प्रतियोगिता के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ी का “चैंपियन ऑफ चैंपियन” टाइटलबेल्ट का खिताब भी जीता।

राजस्थान बॉडीबिल्डिंग संगठन के अध्यक्ष नवीन यादव तथा सचिव अशोक ओडिच्या ने जावेद हमजा को मेडल पहनाकर एवं अवार्ड देकर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

पाली पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत:

जावेद हमजा के मिस्टर राजस्थान बनकर पाली लौटने पर खेल प्रेमियों और स्थानीय गणमान्य लोगों द्वारा उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वूशु संघ के सचिव मोहम्मद आसिफ, ताइक्वांडो सचिव तरुण शर्मा, कराटे कोच इमरान खान, स्केटिंग सचिव हाशमी, अब्दुल रऊफ, शारीरिक शिक्षक मानवर भाटी, अख्तर रजा, आसिफ अफरीदी सहित कई खेल प्रेमियों ने उन्हें मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत तहसील गौ सेवा समिति का गठन, मोती सिंह उदेश राजपुरोहित बने अध्यक्ष।